गाँव में जोगणी का आतंक
scroll down to end of the story for English Version..
गाँव में जोगणी का आतंक
दोस्तों, आज की कहानी के बारे में आपको बता दूँ कि यह कहानी आप भूल कर भी मिस करने की गलती मत करना। इस कहानी के लिए मैंने काफी मेहनत भी की है। और मैं आपसे पहले भी कई बार कह चुका हूँ कि मैं आपके लिए पूरी तरह समर्पित हूँ और मुझे चाहे कितनी ही मेहनत करनी पडे, में आपके लिए चुन चुन कर एकदम वास्तविक रियल कहानियाँ लेकर आता हूँ।और इस कहानी को लाने के लिए मैंने पूरे दिन भर अपने गांव के चक्कर लगाये है। आपने आज तक जितनी भी हॉरर कहानियों सुनी हैं, उन सभी में कहीं भूत की कहानी, कोई डायन की कहानी होगी, या कोई चुडैल होगी। यानी ये दो तीन कैरेक्टर ही होते हैं। लेकिन मुझे आज पहली बार यह पता चला कि इनसे ऊपर से लेवल भी एक चीज़ और होती हैं जो इनसे भी ज्यादा पॉवरफुल होती है। और उसे कंट्रोल में करना काफी मुश्किल होता है। नोर्मल्ली इन चीजों को तो कोई बाबाजी या कोई तांत्रिक विद्या के जरिए भी अपने काबू में पा लेता है।लेकिन आज मैं जिस चीज़ के बारे में आपसे जानकारी शेयर करने वाला हूँ।वो इतनी भयानक और इतनी ताकतवर है की कोई तांत्रिक और कोई बाबाजी भी उसको अपने कब्जे में नहीं कर सकते। और मुझे भी आज पहली बार यह पता चला की ऐसी कोई चीज़ भी हो सकती है। दरअसल हमारे गांव की एक काफी भयानक हिस्टरी रही है और इस हिस्टरी को मैंने थोडा बहुत सुन रखा था, लेकिन मुझे इसी हिस्ट्री की पूरी तह तक जाना था तो मैंने गांव के कुछ पुराने बुजुर्गों के पास जाने का फैसला किया क्योंकि असली कहानी वहाँ पर ही जाकर पता चल सकती थी। तो कुछ लोगों ने मुझे बताया कि गांव के जो सबसे पुराने बुजुर्ग आदमी हैं, जिनकी उम्र 90 साल हो चुकी है। वो इस घटना के बारे में जरूर कुछ ना कुछ जानते होंगे। तो मैं भरी दोपहर में ही अपनी बाइक पर बैठकर उस बुजुर्ग दादा जी के पास पहुँच चुका। लेकिन वहा पर पहुँचकर मुझे पता चला कि दादाजी की तबियत पिछले कुछ समय से खराब चल रही है, और उनके लिए बोलना भी मुश्किल हो रहा है।ये सुनकर मेरा मूड पूरा खराब हो गया क्योंकि मैं काफी मेहनत से अपने गांव की इस हिस्टरी को जानना चाहता था। और जो अंतिम इंसान इस कहानी को जानते थे। उनकी भी तबियत खराब हो चुकी थी और शायद उनके आगे का समय का भी कोई पता नहीं था की वो कब ठीक होंगे या ठीक नहीं भी होंगे।
लेकिन फिर मैंने सोचा की चलो एक बार उनसे बात करके तो देखते है, अगर ये थोडा बहुत बोलते है तो अच्छी बात है। वरना ये स्टोरी आज इनके साथ यहीं पर छोड जाते है । पर शायद दोस्तों ये आप लोगों की दुआ ही थी, की वो जैसे तैसे टूटे फूटे भी बोले लेकिन उन्होंने मुझसे बोलना शुरू किया।
जब मैंने उनसे कहा कि मुझे अपने गांव की वो पुरानी स्टोरी जाननी है, जहाँ से हमारे गांव में सबसे भयानक घटना घटी थी, तो वो मुझे तुरंत सुनाने के लिए तैयार हो गए अब चूंकिउनकी तबियत खराब थी तो वह लगातार बोल नहीं सकते थे। इसलिए उनको ये कहानी मुझे बताने में 5-6 घंटे लग गए और में सुबह 12 बजे का उनके पास बैठा हुआ शाम को 6:00 बजे उठकर के आया ।
लेकिन दोस्तों, मैंने आपके लिए उस कहानी को पूरा सुना, अच्छे से समझा । उस कहानी के बारे दादाजी के मुँह से एक एक लब्ज को सुनकर मेरे रोंगटे खडे हो रहे थे। क्योंकि आज भले ही हम मॉडर्न जमाने में आ गए हैं, लेकिन उस जमाने में लोगों के साथ ऐसी घटनाएं वास्तव मे हुआ करती थी और यह मुझे तब जाकर एहसास हुआ जब उन दादा जी ने ये चीजें मुझे अच्छे से समझाई। और मैं अभी से आप से रिक्वेस्ट कर रहा हूँ कि आप इस कहानी को पूरी सुनने की कोशिश करना । तब जाकर आपको एहसास होगा की आज से सालों पहले भी गांव के अंदर ऐसी चीजें हुआ करती थी। लेकिन अगर आप इस स्टोरी को बीच में छोड़ देंगे तो आप यकीन मानिये की प्रीतिलिपी की सबसे बेहतरीन कहानियों में से एक कहानी आप मिस कर देंगे।
ये घटना करीब आज से 150 साल पहले की है। और ये घटना केवल एक इंसान के साथ नहीं घटी थी बल्कि पूरा गांव उस साये के चपेट में आ चुका था। तो चलिए अब आगे स्टोरी शुरू करते हैं।
===================================================================
Jogani's Terror in the Village
Friends, let me tell you about today's story – you absolutely must not miss it. I've put a lot of effort into this story. And I've told you many times before that I'm completely dedicated to you, and no matter how much effort it takes, I bring you only the most authentic and real stories. And to bring you this story, I spent the entire day roaming around my village. All the horror stories you've heard so far probably involved ghosts, witches, or some other similar characters. That is, there are usually only two or three such characters. But today, for the first time, I learned that there's something even more powerful than these, something on a higher level. And it's incredibly difficult to control. Normally, these things can be controlled by a holy man or through some kind of occult practice. But the thing I'm going to share information about today is so terrifying and powerful that no sorcerer or holy man can control it. And I also learned for the first time today that such a thing could even exist. Actually, our village has a very dark history, and I had heard bits and pieces of this history, but I wanted to get to the bottom of it. So I decided to go to some of the oldest people in the village because the real story could only be found there. Some people told me that the oldest man in the village, who is 90 years old, would definitely know something about this incident. So, in the middle of the afternoon, I got on my bike and went to that old man's house. But when I got there, I found out that the old man had been unwell for some time, and it was difficult for him to even speak. Hearing this completely ruined my mood because I had worked so hard to uncover this history of my village. And the last person who knew this story was also unwell, and there was no telling when or if he would recover.
But then I thought, let's try talking to him once. If he speaks even a little, that would be great. Otherwise, we'll just leave this story here with him today. But perhaps, friends, it was your prayers that worked, because he somehow managed to speak, even if it was broken and hesitant, but he started talking to me.
When I told him that I wanted to know the old story of my village, the one where the most horrific incident in our village took place, he immediately agreed to tell me. Since he wasn't feeling well, he couldn't speak continuously. So it took him 5-6 hours to tell me the story, and I sat with him from 12 PM until 6 PM.
But friends, I listened to the entire story for you, and understood it thoroughly. Hearing every single word from the old man's mouth about that story sent shivers down my spine. Because even though we live in modern times now, such incidents actually happened to people back then, and I only realized this when the old man explained these things to me properly. And I'm requesting you right now to try and listen to this entire story. Only then will you realize that such things used to happen in villages years ago. But if you leave this story midway, believe me, you will miss one of the best stories on Pratilipi.
This incident happened about 150 years ago. And this incident didn't happen to just one person, but the entire village was affected by that shadow. So, let's begin the story now.
Post a Comment