Ads 720 x 90

भूत बंगला - 6, Bhoot Bungalow - 6 (Eng - Hindi)

                                                                    भूत बंगला - 6

                                       scroll down to end of the story for English Version..




आगे के भाग ५ में हमने देखा की प्राची अचानक ही कोई दूसरे अंदाज़ में चेतन से कहने

लगती है की, "तुम लोग अगर जो निकल गए तो मेरा क्या होगा? मैं तो अकेली ही रह जाउँगी।” प्राची का ऐसा जवाब सुनते ही चेतन ऐसी बातों को मैं नहीं मानता फिर भी उसके तो होश ही उड़ जाते हैं और अब आगे.....

प्राची का ए ेसा जवाब सूनकर चेतन के तो होश ही उड़ जाते हैं, वो बहुत ही डर जाता है और चेतन प्राची को घबराते हुए पूछता हैं, " प्राची तुझे ये क्या हो गया है ? तू ए ेसा क्या बोल रही है?" वो कुछ जवाब नहीं देती तो चेतन उसको जोर से हिलाने लगता हैं और चिल्लाते हुए कहता हैं, “प्राची तूम मुझे सूनती हो या नहीं?"

उस समय प्राची के भीतर घुसी हुई आत्मा कहने लगती हैं, "मैं प्राची नहीं हूं, मैं वो आत्मा हूँ जो तुमने बंगला खरीद रखा है वहाँ रहता हूं, मैं भैरुनाथ हूँ!” ये प्राची के मुंह से सुनते ही चेतन के होश उड़ जाते हैं और प्राची के भीतर से भैरुनाथ बोलता रहता है, "मैं उस बंगले में कई साल पहले रहता था, मगर कुछ लोग उस बंगले को मुझसे छिनना चाहते थे, उन्होंने ही मेरे शरीर को जलाकर खाक कर दिया था। तभी से में उस बंगले में आत्मा का रुप लेकर रहता हूं और जो भी यहाँ रहने आते हैं उनसे सहायता लेना चाहता हूँ। पर सभी जो यहा रहने आए वो मुझे भूत के रुप में देखकर डर जाते हैं। कोई मेरी सहायता करने नहीं रुकता, वे सभी बंगला छोड़कर चले गये तभी से मैं यहा किसीको भी रहने नहीं देता, उनके आते ही मैं डराने लगता हूं मगर आप लोग का मेरे मकान में... अरे माफ करना आपका मकान हो गया है वहाँ रहना मुझे पता नहीं क्यो पर अच्छा लगा और आपको सताने का मेरा बिलकुल भी आशय नहीं था, मगर क्या करू मैं एक आत्मा हूँ मनुष्य नहीं जो सीधा आपके सामने आ जाऊ!”


एेसी बात सुनकर चेतन थोडा परेशान तो हुआ मगर थोडी हिंमत जुटाकर बोला, “भैरुजी तो अब आप ही बताओ आपके लिए हम क्या करे, ए ेसा कोई उपाय बताओ जिससे आपको इस तरह रहने से मुक्ति मिल जाए।” प्राची के भीतर रहे भैरुनाथ ने जवाब दिया, "आप लोग वहाँ रहो मुझे कोई दिक्कत नहीं । मैं थोडा भी परेशान नहीं करूंगा और आपकी बात भी सही है। की ए ेसे दर-बदर यहाँ कब तक मैं घूमता रहूंगा? मेरी बस एक ही चाह है की मेरी जो लाश हैं जो उन लोगों ने मुझे जलाया और जब शरीर से मैं जुदा हुआ तो मेरा बचा हुआ शेष भाग बंगले के सामने दफन कर दी है, तो उसे निकालकर वहाँ मेरे शव के पास ही गलती से उनमे से किसी एक की घड़ी वहाँ गिरी हुई हैं वो घड़ी से उनकी पहचान करवाके उनको सजा दिलाकर मेरे शव के अंतिम संस्कार करवा देना, शायद ऐसा करवाके मेरी आत्मा को शांति मिल जाए। मगर तुम लोग उस बंगले में आराम से रह सकते हो मैंने यह जो कहा वो करवाने की कोई जरुरत नहीं, मैं परेशान नहीं करूंगा।”

फिर चेतन उन्हें जवाब देता है, "भैरुजी ठीक है मैं मेरी ओर से पूरा प्रयास करूंगा, आपके हत्यारे को जरुर सजा दिलाऊँगा मगर आप मेरी प्राची को कुछ मत करना, उसको पहले जैसा ही प्यार दो।" तब वो भैरुनाथ की आत्मा कहती है, " अरे भाई तुम चिंता मत करो, यह तो थोडी देर में पहले थी वैसी ही हो जाएगी, मैं परेशान भी नहीं करूंगा। मगर उस बंगले में आपको ही रहना पड़ेगा....!”

=============================================================

                            

                                         Bhoot Bungalow - 6

In the next part 5, we saw that Prachi suddenly starts telling Chetan in a different way.

She thinks, "What will happen to me if you guys leave? I will be left alone." Hearing Prachi's reply, Chetan, although he doesn't believe in such things, is completely shocked. And now further...

Hearing this answer from Prachi, Chetan loses his senses, he gets very scared and Chetan asks Prachi in a panic, "Prachi, what has happened to you? Why are you saying this?" When she does not answer, Chetan starts shaking her vigorously and shouts, "Prachi, are you listening to me or not?"

At that time, the spirit inside Prachi starts saying, "I am not Prachi, I am that spirit who lives in the bungalow you have bought, I am Bhairavnath!" Hearing this from Prachi, Chetan's senses are blown away. Bhairavnath continues to speak from within Prachi, "I used to live in that bungalow many years ago. But some people wanted to take it away from me. They burned my body to ashes. Since then, I've lived in that bungalow as a spirit, seeking help from anyone who comes to live there. But everyone who comes here is terrified by the sight of me as a ghost. No one stops to help me, and they all left the bungalow. Since then, I don't let anyone stay here. I start scaring them as soon as they arrive. But you people in my house... oh, sorry, it's your house. I don't know why, but I liked living there, and I had no intention of bothering you at all. But what can I do? I'm a spirit, not a human being, who would come straight to you!"


Hearing this, Chetan was a little worried, but mustered some courage and said, "Bhairuji, now you tell me what we can do for you. Suggest a solution that will free you from this state of living." Bhaironnath, who was inside Prachi, replied, "You guys stay there. I don't mind. I won't bother you in the slightest, and you're right. How long will I continue wandering around here like this? I only want my corpse, which those people burned and buried in front of the bungalow after I was separated from my body, to be exhumed. One of their own watch accidentally fell near my body. Identify them with that watch, punish them, and perform my last rites. Perhaps this will give peace to my soul. But you guys can live comfortably in that bungalow. There's no need to do what I said; I won't bother you."

Chetan then replies, "Bhairuji, it's okay. I'll do my best. I'll definitely punish your murderer, but don't do anything to my Prachi. Love her as much as before." Then Bhaironnath's spirit says, "Don't worry, she'll be back to normal in a little while. I won't bother her. But you'll have to live in that bungalow...!"


Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post