Ads 720 x 90

भूत बंगला - 5, Bhoot Bungalow - 5 (Eng - Hindi)

                                                                         भूत बंगला - 5

                                       scroll down to end of the story for English Version..




आगे भाग ४ में हमने देखा की पूजा-विधि चालू थी तभी ही बीच में प्राची को धूपसली के धुएँ में आत्मा कुछ दिखाती हैं तो प्राची वहां से खड़ी हो जाती है तो वो तांत्रिक टेन्सन में आ जाते है और अब आगे.....

ऐसा होने पर दोनो तांत्रिक टेन्सन में तो आ जाते हैं और वो चेतन को बारी-बारी कहते है की, "चेतनजी कुछ करके उनको पूजा में साथ में बिठवाओ वरना हम कुछ भी नहीं कर पाएँगे।" मगर उस समय चेतन कहता हैं कि, "कोई दूसरा उपाय बताओ जिससे ये जो हुआ था वो फिर से ना हो, मैने तो बनती कोशिश की ही है, आप जो जानते ही हो।" उस समय प्राची अचानक ही कहने लगती हैं,"चेतन तुम ये दोनो तांत्रिक को यहाँ से तुरंत ही भगा दो, उन्होने ही तुम्हें अभिमंत्रित जल से अपने वश में किया था और ये लोग यहाँ मुझे भगाने नहीं बल्कि तुम्हारी प्राची की बली देने आए है, और कोई लड़की की हत्या करे वो मुझे बिलकुल ही पसंद नहीं" और तुरंत ही प्राची बेहोश हो जाती है। ऐसा प्राची के मुंह से सुनकर चेतन थोड़ा अचंभित हो उठता, शोक में आ जाता है और सभी तांत्रिक ये सब मामला समझ जाते है और वो चेतन पर हमला करने का प्रयास करते है ठीक उसी समय कहीं से चमगादड़ उस तांत्रिक के मुँह पर चिपक जाता है। ये सब मामला देखकर चेतन बहुत ही हैरान हो जाता है मगर वो खुद को स्वस्थ करके अपने मोबाइल से पुलिस को बुला कर दोनो तांत्रिक को उनके हवाले कर देता है। चेतन वहाँ से प्राची को उठाकर सीधा अस्पताल पहुँच जाता है और उसकी ट्रीटमेन्ट करवाने लगता हैं। थोड़ी देर बाद प्राची जब होश में आई तो खुद को अस्पताल में देख चेतन को पूछने लगती हैं, "चेतन क्या हुआ ? मुझे अस्पताल में लेकर क्यों आए हुए हो ? हम तो बंगले में पूजा-विधि करने बैठे थे ना ! और वो बंगले से बुरी आत्मा को निकालने का क्या हुआ ?" चेतन उसे अच्छी तरह से बोलते देख खुश होता है और उसे कहता हैं, "वो आत्मा का कुछ पता नहीं पर तुम को कुछ हो गया था, तुम अजीब तरीके से बातें करने लगी थी जैसे तुम्हारे भीतर से कोई दूसरा व्यक्ति बोल रहा था।" प्राची ये सुनते ही कहने लगती हैं," तुम क्या ये गलत-शलत बक रहे हो, मेरी तबियत बिगड़ी होगी तभी ही तुम मुझे यहाँ अस्पताल में लाए हो मगर हां पर एक बात सही है की जब हम पूजा करने बैठे थे उस समय मुझे झटका महसूस हुआ था उससे भी पहले मैंने जो धूपसली जल रही थी उसके धुएँ में वो ही वाला चेहरा दिख रहा था जो चेहरा मैं वहां रहने आई तब दिखा था, जो दिखा रहा था की कोई तांत्रिक हैं जो किसी लड़की की बली देने वाले हैं तभी शायद में तभी वहां से खड़ी हो गई थी क्योंकि ऐसे भयानक तरीके से किसी की हत्या हो रही में कैसे देख पाऊँ ! और तो और वो तांत्रिक लोग ऐसा कर रहे थे जो हमारे वहां पूजा करने आये वो भी तांत्रिक ही थे। हमे कुछ बली-शली वाला काम करवाना नहीं है, हमें तो आत्मा से छुटकारा लेना हैं तो फिर ऐसी पूजा में मैं क्यों बैठूं ? क्या इससे हमे वो आत्मा से छुटकारा मिलेगा ?" वो दोनो प्राची के घर पहुँच जाते हैं और एक रूम में बात करते है तभी अचानक ही प्राची चौक कर कहती है, "अरे अच्छा हुआ जो भी हुआ, मतलब हमने जिसको भगाने पूजा-विधि करवाई वो हमे ऐसे सहाय करने लगी है,



मतलब यह अच्छी आत्मा ही होगी, भले ही हमे बुरी दिखती हो।" फिर चेतन उसे जवाब देते हुए कहता हैं," अरे ये सब आत्मा-शात्मा कुछ नहीं होता, ये सब बातों को छोड़ो और तुम मुझे बताओ की उस बंगले में तुम रहने आओगी या नहीं ? गर जो तुम्हें वहां रहने नहीं आना तो वो में बेचकर हमारे लिए नया मकान ले लूंगा।" जब चेतन प्राची को नया मकान लेने वाली बात करता है तब प्राची एकदम झटके से बोलती है, "पर मेरा क्या होगा ? तुम तो नया घर ले लोगे, मुझे यहाँ अकेला छोड़कर तुम कैसे जा सकते हो ? मैं आपके साथ ही रहूंगा।" प्राची का ऐसा अजीब सा जवाब सुनते ही चेतन के होश उड़ जाते हैं की जो वहां रहने आने को मना कर रही थी आज ऐसा क्यों करने लगी है?" चेतन बहुत ही डर जाता हैं।


===========================================================



                                                                         Bhoot Bungalow - 5


Further in part 4, we saw that the puja ritual was going on, then suddenly in the middle a spirit shows something to Prachi in the smoke of Dhoopsali, then Prachi stands up from there, then the Tantrik gets tensed and now further…

When this happens, both Tantriks become tense and take turns telling Chetan, "Chetanji, do something to get them to sit together during the puja, or we won't be able to do anything." Chetan then replies, "Tell me some other way to prevent this from happening again. I've tried my best, you know what you're doing." At that moment, Prachi suddenly exclaims, "Chetan, drive these two Tantriks away from here immediately. They were the ones who controlled you with the enchanted water, and they're not here to drive me away, but to sacrifice your Prachi. I don't like anyone killing a girl." Prachi immediately faints. Hearing this from Prachi, Chetan is taken aback and saddened. All the Tantriks understand the situation and attempt to attack Chetan. Just then, a bat suddenly appears and clings to the Tantriks' mouth. Seeing all this, Chetan is shocked, but after recovering, he calls the police on his mobile and hands over both the tantriks to them. Chetan picks up Prachi from there and goes straight to the hospital and starts her treatment. After a while, when Prachi regains consciousness and finds herself in the hospital, she asks Chetan, "Chetan, what happened? Why did you bring me to the hospital? We were sitting in the bungalow performing the rituals! And what happened to exorcising the evil spirit from the bungalow?" Chetan is pleased to see her speaking well and says, "I don't know about that spirit, but something happened to you. You started talking in a strange manner, as if someone else was speaking from within you." Prachi, hearing this, starts saying, "Are you saying all this nonsense? My health must have deteriorated, that's why you brought me to the hospital. But yes, one thing is true: when we were sitting down to pray, I felt a jolt. Even before that, I saw the same face in the smoke from the burning incense burner that I had seen when I first moved in. It was a tantrik about to sacrifice a girl. That's probably why I stood up because how could I watch someone being murdered in such a horrific manner? Moreover, the tantriks who came to our place to pray were also tantriks. We don't want anything sacrilegious to happen; we just want to get rid of the spirit. So why should I sit in on such a prayer? Will this rid us of the spirit?" They both reach Prachi's house and talk in a room, when suddenly Prachi is shocked and says, "Whatever happened is good, I mean the person whom we had performed puja to drive away has started helping us like this,



Meaning it must be a good soul, even if it appears bad to us." Then Chetan replies to her, "Hey, all this soul-sorrow thing doesn't exist, leave all this talk and tell me whether you will come to live in that bungalow or not? If you don't want to live there, then I will sell it and buy a new house for us." When Chetan talks to Prachi about buying a new house, Prachi says in shock, "But what about me? You will buy a new house, how can you leave me here alone? I will stay with you." Hearing such a strange answer from Prachi, Chetan is shocked that the one who was refusing to come and live there, why has she started doing so today?" Chetan gets very scared.


Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post