Ads 720 x 90

काया - Kaya (Eng - Hindi)

                                                                              काया

                                   Scroll Down To End Of The Story For English Version..

असम जैसी जगह उन लोगों के लिए ठीक है, जिनको भूत-प्रेत में दिलचस्पी हो। असम को भारत का काला जादू की राजधानी का खिताब भी मिला है। ऐसा कहा जाता है कि बहुत पहले दूर-दूर से लोग यहाँ काला जादू सिखने आते थे. असम में यह भी माना जाता है कि अगर किसी ने काला जादू और मंत्र शक्ति में महारत हासिल कर ली है तो वो इंसान को जानवर में भी बदल सकता है.

असम में नागांव (Nagaon) नाम का एक छोटा सा गांव है. इस गाँव में काले जादू की कोई सीमा नहीं. यहाँ जानवरों और पंछियों की बलि दी जाती है. सबसे ज्यादा हर अमावस की रात में, शाम 6 से 9 बजे के बीच पंछियों की बलि दी जाती है. रात को तो जैसे इन मरे हुए पंछियों की बारिश होती है. बहादुर से बहादुर इंसान भी यह दृश्य देखकर डर जाये. वैज्ञानिक भी कभी इन चीज़ों का पता नहीं लगा पाए.

यह वारदात कुछ 10 साल पहले की है. नागांव में अपने परिवार के साथ काया नामक लड़की रहती थी. वो 16 साल की स्कूल पड़ने वाली युवती, जिसके बचपन से ही आकर्षित रूप की चर्चा गांवभर में थी. गांव के कई मर्द, काया की सुंदरता को देख मोहित हो जाते. उसका जवान हुस्न, नीली आँखें और गोरा रंग देखकर, मर्दों की बुरी नज़र अक्सर उस पर रहती. एक दिन जब काया स्कूल से घर को लौट रही थी, तब गाँव के 4 आदमियों ने उसे अगवा कर लिया. अक्सर काया के आने-जाने का समय उनको पता होता. वो 4 आदमी काया को एक छोटे से घर में ले गए और वहां 4 दिनों तक लगातार उसका रेप किया. 4 दिनों तक उन चारों ने काया को बहुत नोचा और उसपर अत्याचार भी किये. पांचवे दिन, तड़पते हुए काया ने दम तोड़ दिया. उन 4 आदमियों ने काया की लाश को उसी घर में जला दिया और उस घर को बंद कर दिया. गाँव में किसीको पता भी नहीं चला इस दुर्घटना का. काया की लाश जलकर राख हो गयी.

अगले दिन, काया की आत्मा एक भयानक रूप लेकर अपने कातिलों से बदला लेने गाँव में आकर, अपने उन 4 कातिलों को मार डालती है. इतने पर भी काया की आत्मा नहीं रूकती. वो गांववालों को भी अपनी मौत का ज़िम्मेदार समझती थी, क्यूंकि गाँव में किसी ने भी उसके गुमशुदा होने पर कुछ नहीं किया. आधी रात को जैसे जोर से रोना और हँसना, बम्बू की लकड़ियों का कट कर गिरना, पायल की आवाज़ और घरों की छतों पर पत्थर फेकना, यह सब काया की आत्मा का आतंक था.

गांववालों ने तांत्रिक को बुलाया और तांत्रिक ने उसी घर में जहाँ काया की मौत हुई थी, वहां जाकर मंत्र-तंत्र फुके और काया की आत्मा को वश में किया. तांत्रिक ने एक अभिमंत्रित कील उस घर की एक दिवार पर ठोक दी, जिससे काया की आत्मा उस घर में कैद हो गयी. तांत्रिक ने गांव में सबको इस शापित घर से दूर रहने की चेतावनी दी. काफी सालों तक काया के आतंक से गाँव मुक्त रहा.

फिर एक दिन, दो सैनिक फैसल और किशन, अपनी आर्मी की ट्रेनिंग ख़तम करके अपने घर वापस जा रहे थे. रास्ते में नागांव से गुजरते हुए उनकी जीप अचानक उसी शापित घर के बाहर बदकिस्मती से बंद पड़ जाती है. फैसल ने किशन से कहा “रात बहुत हो चुकी है और दूर-दूर तक कोई गांववाला नहीं दिखाई दे रहा.”

किशन ने जवाब दिया “हाँ यार फैसल, इतनी रात को कौन हमारी मदत करने आएगा?”

वो दोनों बात कर ही रहे थे कि एक बुढ्ढा आदमी हाथ में लाठी लेकर उनके सामने से गुजर रहा था. वो अपनी ही धुन्न में चला जा रहा था. किशन ने उस बूढ़े आदमी को रोका और कहा “अरे चाचा, यहाँ कोई कार मैकेनिक मिलेगा?” बूढ़े की नज़र उस घर पर पड़ती है और डरते हुए बोला “यहाँ से जाओ जल्दी, इस घर के सामने मत खड़े रहो.” यह कह कर बूढ़ा तेज़ी से चलने लगा. फैसल और किशन यह देख हैरान हुए.

किशन ने कहा “अरे इनको क्या हो गया? मैकेनिक का तो बताया नहीं और ऐसे ही चले गए.”

फैसल की नज़र उस शापित घर पर पड़ती है और वह बोला “चल यार किशन, आज की रात इसी घर में गुजारते हैं और कल सुबह जल्दी निकल जायेंगे.” किशन मान जाता है और दोनों उस शापित घर में चले जाते हैं. वो दोनों सेना के सिपाही थे, तो ऐसी बंद जगहों से कहाँ डरने वाले थे. जो देश की रक्षा करते हैं उन्हें ऐसी जगह से कोई फरक नहीं पड़ता. उनका मोबाइल नेटवर्क ना चलने से वो दोनों अपने घरवालों को खबर नहीं दे सके.

फैसल अपना सामान का बैग गलती से उसी कील पर टांग देता है. जो तांत्रिक ने सालों पहले घर के अंदर ठोका था. बैग का वजन भारी था तो कील और फैसल का बैग दोनों ही ज़मीन पे गिर जाते हैं. फैसल इसको नज़र अंदाज़ कर, कील को एक तरफ फेकता है और अपना भारी बैग एक जगह रख देता है.

दोनों सो गए और एक घंटे बाद, एक लड़की की ज़ोर से रोने की आवाज़ें आने लगी. किशन की नींद खुली और उसने देखा की एक लड़की बहुत डरावने भूतिया रूप में उसके सामने खड़ी थी. फैसल की गलती से काया की आत्मा आज़ाद हो गयी और अब वो किशन के सामने खड़ी थी.

काया ने गुस्से से बोला “चले जाओ, वरना तुम भी मरोगे.” किशन, एक आर्मी सैनिक होने के नाते, नहीं डरा.

काया की आत्मा ने सोते हुए फैसल को हवा में ऊपर उठा लिया और कहा “तेरे दोस्त को मार डालूंगी, चले जाओ तुम दोनों.” काया ने फैसल को नीचे ज़मीन पर पटक दिया और फैसल की नींद खुली. फैसल को सर पर चोट लग गयी और उसने भी काया की आत्मा को देखा और बोला “किशन, चल यहाँ से भाग चलें. वो बूढ़ा आदमी भी इस घर की तरफ इशारा कर, चले जाने को बोल रहा था, पर हमने ही उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया.”

किशन और फैसल अपना सामान लिए उस शापित घर को छोड़कर भागने लगते हैं. रास्ते में उन्हें एक गाँव दिखा और वहाँ स्थित एक शिव मंदिर भी. किशन ने कहा “फैसल, आज रात इस मंदिर के बाहर गुजार लेते हैं. यही एक सुरक्षित जगह है.” फैसल किशन की बात मान गया और दोनों वहीं मंदिर के बाहर आसरा लेते हैं.

कुछ देर बाद, एक सिद्ध साधु वहाँ से गुजरे और उनकी नज़र किशन और फैसल पर पड़ी. साधु ने उन दोनों को तस्सल्ली देते हुए कहा “हम्म, यह एक सुरक्षित जगह है. उस लड़की की आत्मा से तुम्हारी रक्षा होगी.” किशन और फैसल आश्चर्य चकित होकर खड़े हुए और किशन ने कहा “साधु महाराज, आपको कैसे पता हमारी हालत के बारे में?” साधु ने हँसकर जवाब दिया “इस गाँव के हर कोने से में वाकिफ हूँ. तुम दोनों की यह दुर्दशा की और क्या वजह हो सकती है?”

किशन और फैसल अनजान थे कि कुछ दिन पहले ही एक सिद्ध साधु नागांव के शिव मंदिर में आए. काले जादू से पीड़ित लोगों की मदत और अपनी सिद्धियों से वो अतृप्त आत्मा को मुक्ति दिलाते थे. इसलिए उन दोनों की हालत साधु देखते ही पहचान गए .

किशन और फैसल ने अपने साथ हुई भूतिया घटना के बारे में साधु को सब बताया. साधु ने सब सुनकर कहा “हम्म, तुम दोनों इस नागांव के भूतिया किस्सों से अनजान हो. तुम्हारा भूत -प्रेतों से कभी सामना नहीं हुआ, इसलिए उस घर में चले गए. तुम दोनों अभी मेरे साथ उस घर में चलो, क्यूंकि ऐसी आत्माएं इतनी आसानी से पीछा नहीं छोड़ती.”

फैसल, किशन और साधु उस घर में जाते हैं. घर के अंदर जाते ही, साधु की नज़र ज़मीन पे गिरे उस कील पर गयी. उस कील को हाथ में लेकर, साधु ने अपने दिव्य दृष्टि से, कील और उस आत्मा का रहस्य पता लगाया. फैसल ने कहा “अरे, यह तो वही कील है, जिसपर मैंने अपने भारी बैग टांगा था और वजन के कारण ही कील और बैग ज़मीन पर गिर गए.” साधु ने कहा “ यही तो गलत हुआ और वो आत्मा आज़ाद हो गयी. इस कील ने उसे इस घर में बाँध रखा था. यह एक शापित घर है और इस शापित घर में कैद आत्मा का नाम है काया.”

साधु ने उस शापित घर और काया की दर्दनाक कहानी किशन और फैसल को सुनाई. किशन और फैसल सुनकर बहुत दुखी हुए. किशन ने साधु से पूछा “तो अब क्या किया जाये साधु महाराज?” साधु ने जवाब दिया “एक उपाय है.” फैसल ने कहा “आप जो कहो साधु महाराज, अब तो हम भी उस लड़की की आत्मा को मुक्ति दिलाना चाहते हैं.” साधु ने कहा “जब किसी इंसान के मरने के बाद, अगर उसके अंतिम विधि या श्राद्ध के पुरे नियम ना किये हों तो उसकी आत्मा भटकती है और यह तो नाबालिक लड़की की आत्मा है. इससे पहले की काया आतंक मचाये, उसके शरीर की राख और हड्डियाँ इसी घर में है, उन्हें ढूंढो और इस खाली कलश में डाल दो और यह गंगा जल भी उसकी राख पर छिड़ककर बंद कर देना.” साधु ने खाली कलश किशन को दिया और गंगा जल वाला कलश फैसल को.

किशन और फैसल अपने मोबाइल की टोर्च लाइट चालू कर, काया की राख ढूंढ़ने लगे और दूसरी तरफ काया की आत्मा गाँव में फिर से तबाही शुरू कर देती है.

कुछ देर बाद उन दोनों को एक कोने में काया की राख और हड्डियां मिली. किशन ने काया की राख को खाली कलश में डाल दिया और फैसल ने उसपर गंगाजल छिड़क दिया. इस काम को करते-करते पूरी रात निकल गयी और दिन भी चड़ गया. दोनों उस कलश को साधु के पास ले गए. साधु ने कहा “अब हमें इन अस्थियों को जल में विसर्जित करना होगा. तभी काया की आत्मा को मुक्ति मिलेगी.” साधु, किशन और फैसल, गाँव के शिव मंदिर में काया की आत्मा शांति के लिए हवन करते हैं, फिर मंदिर के पीछे की नदी में काया की अस्थि विसर्जन कर देते हैं.

काया की आत्मा उस वक़्त अपने इंसानी रूप में आकर किशन और फैसल से कहती है “आप दोनों का बहुत धन्यवाद, दुनिया में मेरी जैसी बहुत लड़कियां हैं, जिनको इन्साफ नहीं मिलता और सालों तक भटकती हैं.” यह कहकर काया की आत्मा गायब हो जाती है। इस प्रकार काया की आत्मा हमेशा के लिए मुक्त हो जाती है।

लेखिका: मनप्रीत कौर

===================================================


                                                                            Kaya

A place like Assam is perfect for those interested in ghosts and spirits. Assam has even earned the title of India's black magic capital. It is said that long ago, people from far and wide came here to learn black magic. It is also believed in Assam that if someone has mastered black magic and the power of mantras, they can even transform a human into an animal.

There's a small village called Nagaon in Assam. Black magic knows no bounds in this village. Animals and birds are sacrificed here. Most commonly on every new moon night, between 6 and 9 p.m. It's as if it's raining dead birds at night. Even the bravest of men would be terrified by this sight. Scientists have never been able to explain why.

This incident occurred some 10 years ago. A girl named Kaya lived with her family in Nagaon. She was a 16-year-old schoolgirl whose attractive appearance had been talked about throughout the village since childhood. Many men in the village were captivated by Kaya's beauty. Her youthful beauty, blue eyes, and fair complexion often attracted male attention. One day, as Kaya was returning home from school, four men from the village abducted her. They knew her regular arrival and departure times. They took her to a small house and raped her repeatedly for four days. For four days, they brutally assaulted and tortured her. On the fifth day, Kaya died in agony. The four men burned her body in the house and locked it up. No one in the village even knew about the incident. Kaya's body was reduced to ashes.

The next day, Kaya's spirit, assuming a terrifying form, returns to the village to seek revenge against her killers, killing all four of them. Even this did not stop Kaya's spirit. She also held the villagers responsible for her death, as no one had done anything about her disappearance. Sounds like loud cries and laughter in the middle of the night, the falling of bamboo sticks, the sound of anklets, and stones being thrown on the rooftops were all manifestations of Kaya's spirit's terror.

The villagers called a witch doctor, who went to the house where Kaya had died and chanted incantations, capturing Kaya's spirit. The witch doctor hammered an enchanted nail into a wall, trapping Kaya's spirit within. The witch doctor warned everyone in the village to stay away from the cursed house. For many years, the village remained free from Kaya's terror.

Then one day, two soldiers, Faisal and Kishan, were returning home after completing their army training. While passing through Nagaon, their jeep tragically stopped outside the same cursed house. Faisal told Kishan, "It's late at night, and there's not a single villager in sight."

Kishan replied, “Yes friend Faisal, who will come to help us at this time of night?”

As they were talking, an old man with a stick in his hand passed by them. He was walking lost in his thoughts. Kishan stopped him and said, "Hey, Uncle, can I find a car mechanic here?" The old man's eyes fell on the house and, fearfully, said, "Get out of here quickly. Don't stand in front of this house." With that, the old man began walking quickly. Faisal and Kishan were surprised.

Kishan said, "What happened to him? He didn't tell us about the mechanic and just left."

Faisal's eyes fell on the cursed house and he said, "Come on, Kishan, let's spend the night here and leave early tomorrow morning." Kishan agreed, and they both went into the cursed house. Both of them were soldiers in the army, so they wouldn't be afraid of such confined spaces. Those who protect the country don't mind such places. Their mobile phone network failed, so they couldn't inform their families.

Faisal accidentally hangs his luggage bag on the same nail that the witch doctor had hammered inside the house years ago. The bag's weight was so heavy that both the nail and Faisal's bag fall to the ground. Faisal ignores this, throws the nail aside, and puts his heavy bag away.

They both fell asleep, and an hour later, a girl's loud cries began to ring out. Kishan woke up to find a terrifying, ghostly figure standing before him. Faisal's mistake had set Kaya's spirit free, and she was now standing before Kishan.

Kaya said angrily, "Go away, or you too will die." Kishan, being an army soldier, was not afraid.

Kaya's spirit lifted Faisal, who was sleeping, into the air and said, "I will kill your friend. You two should go away." Kaya threw Faisal to the ground, and Faisal woke up. Faisal suffered a head injury. He, too, looked at Kaya's spirit and said, "Kishan, let's run away from here. That old man was also pointing towards this house, telling us to leave, but we ignored him."

Kishan and Faisal, taking their belongings, flee the cursed house. On the way, they spot a village and a Shiva temple. Kishan says, "Faisal, let's spend the night outside this temple. This is a safe place." Faisal agrees, and they take shelter outside the temple.

Some time later, a learned monk passed by and noticed Kishan and Faisal. The monk reassured them, saying, "Hmm, this is a safe place. The girl's spirit will protect you." Kishan and Faisal stood in astonishment, and Kishan asked, "Sage, how do you know about our condition?" The monk laughed and replied, "I know every corner of this village. What other reason could there be for your plight?"

Kishan and Faisal were unaware that a few days earlier, a learned monk had come to the Shiva temple in Nagaon. He helped those suffering from black magic and, using his powers, liberated unsatisfied souls. Therefore, the monk recognized their plight as soon as he saw them.

Kishan and Faisal told the monk everything about the haunted incident that had happened to them. After listening, the monk said, "Hmm, you two are unaware of the haunted stories of this Nagaon. You've never encountered any ghosts, so you went to that house. Come with me to that house right now, because such spirits don't leave so easily."

Faisal, Kishan, and Sadhu enter the house. Upon entering, Sadhu notices a nail lying on the ground. Taking the nail in his hand, Sadhu uses his divine vision to unravel the mystery of the nail and the spirit. Faisal says, "Oh, this is the same nail on which I hung my heavy bag, and the weight caused the nail and bag to fall to the ground." Sadhu says, "That's what went wrong, and the spirit is free. This nail was keeping it tied to this house. This is a cursed house, and the spirit imprisoned in this cursed house is called Kaya."

The sage told Kishan and Faisal the tragic story of the cursed house and Kaaya. Kishan and Faisal were deeply saddened. Kishan asked the sage, "So what should we do now, Sadhu Maharaj?" The sage replied, "There is a solution." Faisal said, "Whatever you say, Sadhu Maharaj, now we too want to liberate that girl's soul." The sage said, "After a person dies, if the final rites or Shraddha rituals are not performed properly, their soul wanders, and this is the soul of a minor girl. Before Kaaya wreaks havoc, her ashes and bones are in this house. Find them and put them in this empty urn. Sprinkle this Ganga water over her ashes and seal it." The sage gave the empty urn to Kishan and the urn containing the Ganga water to Faisal.

Kishan and Faisal turn on the torch light of their mobile and start searching for Kaya's ashes and on the other hand, Kaya's spirit starts wreaking havoc in the village again.

After some time, they found Kaya's ashes and bones in a corner. Kishan placed Kaya's ashes in an empty urn, and Faisal sprinkled Ganga water on them. The entire night passed, and day also broke. They took the urn to a sage. The sage said, "Now we must immerse these ashes in water. Only then will Kaya's soul be liberated." The sage, Kishan, and Faisal performed a havan (fire sacrifice) for Kaya's soul at the village Shiva temple, then immersed Kaya's ashes in the river behind the temple.

Kaya's spirit then reverts to human form and says to Kishan and Faisal, "Thank you both so much. There are many girls like me in this world who don't get justice and wander for years." With this, Kaya's spirit vanishes. Thus, Kaya's soul is freed forever.

Author: Manpreet Kaur





Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post