भूत बंगला
scroll down to end of the story for English Version..
"मैं उस बंगले में कभी भी रहने नहीं जाऊँगी। मेरे साथ वहाँ पर बहुत ही बुरी और
अविश्वसनीय घटना घटी जिस पर तुम विश्वास ही नहीं करोगें" घबराते हुए प्राची ने अपने पति चेतन को कहा । चेतन उसे पूछने लगा "ऐसा तो तेरे साथ क्या हुआ जो तुम उस बंगले में आने कामना कर रही हो, हमने हमारे रहने के लिए तो वो खरीदा है, तो वहां हम रहने नहीं जाएँगे तो क्या वहां शैतान रहने जाएँगे ?" प्राची तुरंत ही चेतन से कहने लगी "हाँ वहां पर शैतान ही रहेंगे, रहेंगे नहीं बल्कि वहां वो रहते ही है। तुम मेरी ये बात नहीं मानोगे इसीलिए मैं वो तुम्हें नहीं बताती थी। अब ये बात निकली ही है तो तुम्हें उस दिन की घटना बताती हूँ।
हम जब वहां रहने गए उसके दूसरे ही दिन तुम जब जॉब पर गए थे ना, तब मेरे साथ यह हरकत हुई। ११ बजे तक तो मैं मेरी सहेलीयों के साथ में थी, वो सभी जब गई तो उनके जाने के बाद मैंने खाना बनाने स्टोव चालू किया तो उसकी ज्वालाओं में किसी मानव जैसा रुप दिखा तो मैंने सोचा की कोई भ्रम होगा और मैंने खाना बनाके खा लिया मगर पूरा नहीं खा पाई तो बचा खाना वहीं बरतन में रख दिया और मुझे नींद आ रही थी तो सो गई। मैं जब सो रही थी तब मुझे लगा की कोई दबे पाँव किचन में चल रहा है और उसके बाद किचन से किच....किच.....आवाज़ सुनने पर तो मेरी नींद ही उड़ गई और तुरंत ही उठकर किचन में गई और देखा तो सारे बरतन साफ - खालीचट हो गए थे। मैंने जब यह देखा तब सोचा की कोई बिल्ली आकर ये खाना खा गई होगी और वहां की खिड़की सब बंद करके अपने कमरे में सोने को चली गई। मुझे थोड़ी नींद आई ही होगी उस समय मुझे लगा की कोई मेरी ओर चलके आ रहा हैं।...." बात काटते हुए चेतन उसे कहने लगा," अब वोही वाली भूत की कहानी शुरू मत कर देना।"
प्राची तब कहने लगी,"वो जो सुनते थे वो असली में कहानी थी मगर जो मैं बताती हूँ वो तो असल में मेरे साथ हुआ है उसे में कहानी क्यों बताउँ ? सुनो आगे क्या हुआ, मुझे जब लगा की कोई मेरी ओर आ रहा है ऐसा लगते ही मेरी आँख खुल गई और मैंने देखा की मेरे सामने ही एक विचित्र आकृति खड़ी है जो हुबहु ज्वाला में दिखी थी उस की ही तरह, इसका मुंह आधा जला हुआ था। तुम को मालूम है ना की उस दिन मुझे बहुत ही बुखार आया था उसका कारण यही था। तुम ये सब बातों को नहीं मानते इसलिए मैंने यह तुम को नहीं बताया मगर मेरे साथ यह हुआ है तभी मैं वहां बंगले में जाने को मना कर रही हूँ।" चेतन तब हँसते हुए प्राची को पूछने लगा "मगर तुमने यह तो नहीं बताया की वो विचित्र आकृति लड़की की थी या लड़के की थी ? उसने तुम्हारे साथ क्या किया ?" प्राची उसे कहने लगी "लड़की या लड़का कुछ मालूम नहीं पड़ रहा था और उसको देखने के बाद में तुरंत ही बेहोश हो गई थी फिर जब तुम आए तब होश में आई थी। आपको भी वो मालूम है मगर तुम ये मेरी बात सुन लो की मैं उस बंगले में हरगीज ही रहने वाली नहीं हूँ। तुम को जाना है तो जाओ, मैं मेरी माँ के पास चली जाउँगी।” चेतन सोचते हुए बोला "ऐसा है तो फिर हम उस बंगले में कुछ विधि-विधान करवाने चाहिए, नहीं तो उस कपड़ों को मैं फेंक दूँगा तो ऐसी हरकत ही नहीं होगी फिर तो तुम आओगी ना!?” यह सुनते ही प्राची चौंक कर बोली "कपड़े !? मतलब क्या तुमने उस समय मुझे डराने ऐसा नाटक किया था ? अब तो में हरगीज ही वहां नहीं आउँगी।" चेतन हँस बोला "अरे वो मैं मज़ाक नहीं कर रहा मगर सच्ची में विधि-विधान करवाने को कह रहा हूँ और कपड़े जो उस समय तुमने पहने थे वो पुराने हो गए है तो उसे फेंकने की बात कर रहा हूँ या फिर हम उन्हें जला देंगे ऐसा कहना चाहता हूँ।" चेतन का जवाब सुनते प्राची ने कहा ऐसा है तो ठीक है मगर थोड़ा सोचने दो उसके बाद में तुम्हें कहूँगी । .... क्रमशः
अगले भाग में आगे।..............................
=====================================================================
Ghost Bungalow
"I will never go back to live in that bungalow. I am treated very badly and
An unbelievable incident happened which you will not believe" Prachi said to her husband Chetan in a panic. Chetan started asking her "what happened to you that you are wishing to come to that bungalow, we have bought it for our stay, so if we do not go to stay there, will the devils go to stay there?" Prachi immediately started telling Chetan "yes the devils will live there, not just they will not stay but they already live there. You will not believe me on this, that is why I did not tell you about it. Now that this topic has come out, I will tell you the incident of that day.
The day after we moved in, when you were at work, this happened to me. I was with my friends until 11 o'clock. After they left, I turned on the stove to cook and saw a human-like figure in the flames. I thought it was an illusion. I cooked and ate the food, but couldn't finish it all. I left the leftovers in the pot and fell asleep as I was feeling sleepy. While I was sleeping, I felt someone walking in the kitchen, and then I heard a squeaking sound coming from the kitchen. I woke up immediately and went to the kitchen and saw that all the utensils were completely clean. When I saw this, I thought a cat must have come and eaten the food, and after closing all the windows, I went to my room to sleep. I must have dozed off a little when I felt someone coming towards me..." Chetan interrupted her, "Don't start that ghost story again."
Prachi then said, "What they heard was actually a story, but what I'm telling you is what actually happened to me. Why should I tell you a story? Listen, what happened next? I felt someone coming toward me. I opened my eyes and saw a strange figure standing right in front of me, exactly like the one I saw in the flames. Its face was half burned. You know that this was the reason I had a high fever that day. You don't believe these things, so I didn't tell you, but because this happened to me, I'm refusing to go to the bungalow." Chetan then laughed and asked Prachi, "But you didn't tell me whether that strange figure was a girl or a boy? What did he do to you?" Prachi told him, "I couldn't tell if it was a boy or a girl. I immediately fainted after seeing him. I only regained consciousness when you arrived. You know that, but you must listen to me. I'm never going to stay in that bungalow. If you want to go, go; I'll go to my mother's." Chetan thought, "If that's the case, then we should perform some rituals at that bungalow. Otherwise, I'll throw those clothes away, and this won't happen. Then you'll come, right?" Hearing this, Prachi was shocked and said, "Clothes!? Did you pretend to scare me that time? Now, I'll never come there." Chetan laughed, "Oh, I'm not joking, but I'm seriously asking you to perform rituals. The clothes you were wearing at that time are old, so I'm talking about throwing them away, or we'll burn them." Hearing Chetan's reply, Prachi said, "If that's the case, that's fine, but let me think about it a bit, and then I'll tell you." .... Continued
Post a Comment