💀2 अक्टूबर 💀
scroll down to end of the story for English Version..
यह घटना तब की है, जब दो अक्टूबर छुट्टी की सरकारी छुट्टी थी और उस दिन मेरे कुछ दोस्तों ने मिलकर हमारे गाँव से थोड़ी दुरी पर लगभग 15 KM की दुरी पर बने एक खंडहर किले के पास में पिकनिक मनाने का सोचा और उस दिन हमारे साथ यह सच्ची भूतिया घटना घटी।
यह उस दिन की कहानी है, जब हमारे स्कूल में गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती की छुट्टी थी।
हम सब दोस्तों ने सोचा कि चलो यार इस दिन कहीं बाहर पिकनिक मनाने जाते है तो मेरे सभी दोस्तों ने भी हामी भर दी।
सब ने मिलकर गाँव से थोड़ी दुरी पर बने खंडहर के पास में पिकनिक मनाने का फैसला किया।
वह दिन काफी अच्छा और सुन्दर था। हम सभी ने खाना बनाने का सामान अपने साथ रख लिया, क्योंकि हम सभी खाना वहाँ जाकर बनाना चाहते थे।
हम कुल पाँच दोस्त थे और सभी के पास अपनी-अपनी साइकिल थी, तो हम सभी कुछ 30-40 मिनट में उस जगह पहुँच गये और उस खंडहर से थोड़ी दुरी पर एक बड़े पेड़ के नीचे हमने खाना बनाने का काम शुरू किया।
हमने देखा कि हम अपने साथ पानी लाना तो भूल ही गये थे तो सब बोले कि अब क्या करें, क्यूंकि हमारे पास तो केवल पीने का पानी था तो मेरा एक दोस्त बोला कि खंडहर के अंदर एक कुँवा है और उसमें पानी होगा।
मैं जाता हूँ और पानी लाता हूँ। इतना कहकर वो पानी लाने के लिये चला गया।
हम सब लोग मिलकर दाल-बाटी बनाने वाले थे जो कि हम ज्यादातर समय बनाते थे जब भी हम पिकनिक जाते थे।
मेरे दोस्त लोग सब्जियाँ काट रहे थे और मैं आटा गूँथ रहा था। तभी मेरा दोस्त चिल्लाने लगा।
वो बोला कि मुझे प्याज़ काटने से बहुत आँसू आ रहे है। हम सभी हँसने लगे।
वो बोला मैं अभी जाकर अपना मुँह धोकर आता हूँ और भोला भी अभी तक नहीं आया है। देखता हूँ क्या बात है?
भोला हमारा वो दोस्त था जो पानी लेने गया था।
कुछ मिनट बाद मेरा वो दोस्त जिसकी आँखों में प्याज काटने के कारन आँसू आ रहे थे, वो जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज किले के अन्दर से आ रही थी।
हम सभी बोले कि इसे क्या हो गया? और फिर मैं और मेरा एक दोस्त, हम दोनों मिलकर उसे देखने किले में गये। मेरा एक दोस्त उसी जगह पर रूककर हमारे सामान का ध्यान रख रहा था।
हम दोनों किले के दरवाजे वाली जगह पर पहुँचे। वो कुँवा उस किले के दरवाजे से थोड़ी दुरी पर ही था।
हमने देखा कि मेरा वो दोस्त जो चिल्ला रहा था वो वहाँ कुँवे के पास खड़ा था और भोला जो पहले पानी लेने गया था वो नीचे जमीन पर लेटा हुआ था।
मैंने अपने दोस्त से कहा कि इसे क्या हो गया है? तो वो बोला “यार जब मैं यहाँ आया था, तब भी ये यहीं पर लेटा हुआ था और मुझे इसे यहाँ ऐसे लेटा हुआ देख कर मेरी चीख निकल गयी।”
हमने पानी की एक छोटी बाल्टी से उस कुँवे से पानी खींचा और अपने दोस्त पर पानी के छींटे मारे और फिर, उसे होश आया।
वो बोला “अरे! तुम सब यहाँ कैसे पहुँचे?”
हमने कहा कि तू बहुत देर तक नहीं आया तो फिर हम तुझे देखने आये और फिर हमने तुझे यहाँ लेटा हुआ पाया। बता तेरे साथ क्या हुआ था?
वो बोला “यार! इस जगह से चलते है। यह जगह सही नहीं है।” जब मैं यहाँ इस कुँवे से पानी भर रहा था तो मैंने कुंवे में एक डरावनी औरत को देखा। वो औरत कुंवे के पानी में से मुझे देख रही थी और सबसे डरावनी बात तो यह थी कि उस औरत के दाँत काफी पैने थे जैसे कोई राक्षस के हो और फिर, मैं इतना डर गया कि मैं इसी जगह बेहोश हो गया।
उसकी बात सुनकर हमें हंसी आने लगी और हमने कुँवे में झाँककर देखा। पर उस कुंवे में कोई नहीं था।
मैं उससे बोला कि “भोला भाई, आज आपने नींद पूरी की थी या नहीं?”
हम सब हँसने लगे।
हमने पानी भरा और हम सभी उस किले से निकलकर अपने दोस्त के पास पहुँचे जो आग जलाने के लिए लकड़ियाँ इकट्ठा कर रहा था।
वो बोला कि क्या हुआ था इसे और ये भोला के चेहरे के तोते क्यों उड़ रखे है?
हमने उसे सारी बात बताई और वो भी बोला कि यह तेरा वहम होगा।
उसने आग जलाई और सब्जी बनाने के लिए कढ़ाई को आग के ऊपर रखा और उसने हमसे बाल्टी वाला पानी माँगा तो जैसे ही मैं उस बाल्टी को उसकी और बढ़ाया तो मैंने उस पानी में एक औरत का चेहरा देखा जो मुझे देख कर हँस रही थी और उसके दाँत पैने और काफी डरवाने लग रहे थे। पर एक ही पल में, मैंने देखा कि उस पानी में कुछ नहीं था और जैसे ही वो बाल्टी मैंने अपने उस दोस्त को दी जो कढ़ाई आग पर रख रहा था, उसने एक झटके में कहा कि इस बाल्टी में तो पानी ही नहीं है।
यह सुनकर हम बाकी के चारों दोस्त उस बाल्टी में देखने लगे और सच में, उसमे पानी की एक बूँद तक नहीं थी।
हम सभी काफी चौक गये थे कि यह सब क्या हो रहा है?
फिर मैंने भोला से भी कहा कि यार! तूने जिस भूतिया औरत को देखा था उसे मैंने भी अभी देखा है इस बाल्टी के पानी में। पर अब ये बाल्टी का पानी कैसे ख़त्म हो गया? बड़ा ही अजीब था।
हम पांचों उठकर उस कुँवे के पास गये तो हमने देखा कि वो कुँवा तो सूखा हुआ था।
फिर, पहले जब हमने पानी भरा था वो कहाँ से आया?
भोला बोला कि यार हम लोगों को यहाँ से निकल जाना चाहिए। यह जगह ठीक नहीं है और इतना सुनते ही हम सब अपना सामान लेकर वहाँ से निकल गये।
मुझे अभी भी समझ नहीं आता कि उस दिन हमारे साथ क्या हुआ था? मैं ख़ुश हूँ कि हमें कुछ नहीं हुआ। अच्छा हुआ हमने उस कुँवे का पानी नहीं पिया।
भोला कुछ दिन बीमार रहा और फिर वो भी ठीक हो गया और अब जब भी हम उस किले वाली घटना को याद करते है तो डर के मारे सहम जाते है।
================================================================
2nd October
This incident happened when 2nd October was a government holiday and on that day some of my friends got together and decided to have a picnic near a ruined fort situated at a distance of about 15 KM from our village and on that day this true ghostly incident happened with us.
This is the story of the day when there was a holiday in our school on the occasion of Gandhi Jayanti and Lal Bahadur Shastri Jayanti.
All of us friends thought that let's go out somewhere on a picnic on this day, so all my friends also agreed.
Everyone together decided to have a picnic near the ruins located at a short distance from the village.
It was a beautiful and pleasant day. We all packed our cooking supplies, as we wanted to cook there.
There were five of us friends and everyone had their own bicycle, so we all reached the place in about 30-40 minutes and started cooking food under a big tree at a short distance from the ruins.
We realized that we had forgotten to bring water with us, so everyone asked what to do now, because we had only drinking water, then one of my friends said that there is a well inside the ruins and there would be water in it.
I'll go and get some water.' Saying this he went to get some water.
We were all going to make dal-bati together which we used to make most of the time whenever we went on a picnic.
My friends were chopping vegetables and I was kneading dough. Then my friend started shouting.
He said, "Chopping onions is making me cry." We all started laughing.
He said, "I'll go wash my face right now, and Bhola hasn't come back yet. Let me see what's the matter."
Bhola was our friend who had gone to fetch water.
A few minutes later, my friend, who was tearing up from chopping onions, yelled loudly. His voice echoed from inside the fort.
We all wondered what had happened to him. Then a friend and I went to the fort to look for him. One of my friends stayed back and looked after our luggage.
We both reached the fort's gate. The well was a short distance from the fort's gate.
We saw that my friend who was shouting was standing there near the well and Bhola, who had gone to fetch water earlier, was lying down on the ground.
I asked my friend what had happened to him. He said, "He was lying right here when I came here, and I screamed when I saw him lying there like that."
We drew water from the well with a small bucket and splashed it on our friend and then, he regained consciousness.
He said, "Hey! How did you all get here?"
"We said you didn't come back for a long time, so we came to look for you and found you lying here. Tell me, what happened to you?"
He said, "Friend! Let's leave this place. This place is not right." While I was drawing water from this well, I saw a scary woman in the well. She was looking at me from the water in the well, and the scariest thing was that the woman had sharp teeth, like a demon's. Then, I was so scared that I fainted right there.
Hearing his words, we started laughing and looked into the well. But there was no one in it.
I asked him, “Bhola Bhai, did you get enough sleep today or not?”
We all started laughing.
We filled up our water and all of us left the fort and went to our friend who was collecting wood to light a fire.
He asked what had happened to him and why was Bhola's face so pale?
We told him everything and he also said that this must be your misconception.
He lit a fire and placed a pan on the fire to cook vegetables and he asked us for water from the bucket. As I extended the bucket towards him, I saw a woman's face in the water who was laughing at me and her teeth were sharp and looked quite scary. But in a moment, I saw that there was nothing in that water and as I gave the bucket to my friend who was placing the pan on the fire, he suddenly said that there is no water in this bucket.
Hearing this, the remaining four of us friends started looking into the bucket and indeed, there was not even a drop of water in it.
We were all quite shocked as to what was happening?
Then I told Bhola, "Friend! I just saw the ghostly woman you saw in this bucket of water. But how did the bucket run out of water? It was very strange."
All five of us got up and went to that well and saw that the well was dry.
Then, where did the water come from when we filled it earlier?
Bhola said, "Friends, we should leave. This place is not good." Upon hearing this, we all grabbed our belongings and left.
I still don't understand what happened to us that day. I'm glad nothing happened to us. It's a good thing we didn't drink from that well.
Bhola remained ill for a few days and then he also recovered and now whenever we remember that fort incident, we get scared.
Post a Comment